मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बूथ स्तर से बदायूं पहुंचेगा कार्यकर्ताओं का हुजूम, विकसित भारत संकल्प सभा के बाद निकलेगी भव्य पदयात्रा

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को बदायूं की पावन धरा पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे जनपद से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सीधे लाइव संबोधन का प्रसारण कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सुना जाएगा।विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन सुबह 9:00 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड, बदायूं में होगा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले भाजपा कार्यकर्ता निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन को सुनेंगे तथा उनके मार्गदर्शन से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करेंगे। लाइव संबोधन एवं सभा के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में प्ले कार्ड लेकर भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा बदायूं शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर परशुराम चौक, बदायूं क्लब, भामाशाह चौक एवं कचहरी होते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी। पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता विकसित भारत, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जनपदभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लाइव संबोधन सुनने के बाद निकलने वाली पदयात्रा में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights