मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर फर्जी लाइसेंस के जरिए ऑनलाइन भ्रामक विज्ञापन प्रसारित करते थे और दवाओं को तैयार कर लोगों को बेचते थे। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया।एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव इन्क्लेव के एक मकान में तीन लोग कॉल सेंटर चला रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर समीरउद्दीन निवासी देवरनियां और यूसुफ निवासी बड़ी बिहार, इज्जतनगर को गिरफ्तार कर लिया। उनका साथी इलियास खान मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, छह कंप्यूटर, एक लैपटॉप, आठ मॉनीटर, तीन प्रिंटर, दो बिल प्रिंटर, छह की-बोर्ड, माउस व चार्जर, एक स्कैनर, 85 पैकेट दवाएं, दवाओं से संबंधित दस्तावेज व पैकिंग सामग्री बरामद की। इसके अलावा 1.99 लाख रुपये नकद, छह चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, पर्स और कूटरचित लाइसेंस भी बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इंस्टाग्राम पर ‘हर्बल हैंड जड़ीबूटी’ नाम से आईडी बनाकर डॉक्टर बनने का नाटक करते थे। सहारनपुर और मुरादाबाद से सामान लाकर कैप्सूल में भरते, रैपर लगाकर फर्जी फर्म के नाम से ऑनलाइन बेचते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो वर्ष से यह काम कर रहे थे।
मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।
व उप निरीक्षक धर्मेन्द्र विश्नोई , उप निरीक्षक सुनील कुमार , उप निरीक्षक संजय कुमार , उप निरीक्षक मुकेश कुमार , हेड कांस्टेबल राजकमल सिंह , हेड कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल , हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह , कांस्टेबल सौरव कुमार , कांस्टेबल मनीष मलिक , कांस्टेबल विशान्त कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights