बरेली। एसआईआर के विरोध में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौकी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और भाजपा का झंडा जलाकर विरोध जताया उसके बाद मटकी फोड़ी।
पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीना फिर भी पुतला फूंक दिया ।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और मटके फोड़े चौकी चौराहा पर घूम घूम कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए इसे मतदाताओं के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम बताया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऐजाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक लगातार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया साथ में बीजेपी का झंडा भी जला दिए । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर के खिलाफ अपना विरोध लगातार दर्ज कराते रहेंगे।समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मृता यादव ने भी प्रदर्शन के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। स्मृता यादव ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों को परेशानी हो रही है।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि पढ़ाई करने वाले बच्चों की समस्याओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। स्मृता यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है,प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।पुतला दहन के दौरान स्मिता यादव महिला अध्यक्ष, मिथलेश आर्या , हुरिया रहमान , शशि चंद्र , ममता सागर , शाहीन , श्यामवीर सिंह यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा, राजेंद्र यादव , सुभाष चन्द्र गुर्जर , यशवीर सिंह, अफजाल अंसारी , एजाज अहमद , स्वदेश यादव आदि मौजूद थे।
SIR के विरोध में सपा ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका साथ में जला दिया बीजेपी का झंडा , महंगाई के खिलाफ मटके भी फोड़े

6.7K views

























































































