मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 4 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार राघव को मिला विश्व के टॉप 1000 शोधकर्ताओं में 242 वीं रैंक

October 4, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार राघव ने वर्ष 2026 के विश्व के Top 1000 रिसर्च स्कॉलर की सूची में मॉडलिंग और सिमुलेशन के क्षेत्र में विश्व स्तर की 242 रैंक तथा भारत में 14 वीं रैंक प्राप्त किया है। यह उपलब्धि निस्संदेह न केवल डॉ. राघव के लिए, बल्कि राजकीय महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष और संतोष का विषय है। विश्व स्तर पर इस प्रकार की उपलब्धि से महाविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मानचित्र पर अंकित हुआ है। अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. सचिन कुमार राघव ने कहा, _”मैं इसे केवल व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं मानता। राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ के सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण, प्राचार्या लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता के मार्गदर्शन, वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, सम्मानित सहकर्मियों के सहयोग तथा समस्त महाविद्यालय परिवार से प्राप्त निरंतर प्रोत्साहन का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्व स्तर पर प्राप्त यह स्थान मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं अधिक, राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि मुझे भविष्य में नित नए शोध कार्य के प्रति और अधिक समर्पण एवं अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी ।” इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. राजधन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. सरिता यादव, डॉ. सारिका शर्मा सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. राघव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights