मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नवाबगंज के अदकाटा रब्बानी बेगम गांव में धंसे पुल पर आवागमन की बदहाल स्थिति

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नवाबगंज क्षेत्र के अदकटा रब्बानी बेगम गांव में धंसे हुए पुल पर आवागमन की स्थिति देखने आप नेता सुनीता गंगवार मौके पर पहुंचीं। पुल के आसपास लोगों का भारी जमावड़ा और लंबा जाम लगा हुआ था। सकरे रास्ते से लोग पैदल और बाइक के सहारे निकलने को मजबूर थे, जिसके चलते वहां भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई थी। पहले निकलने की होड़ में लोगों के बीच तकरार की स्थिति भी देखने को मिली। लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। सुनीता गंगवार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को इस गंभीर समस्या पर तत्काल सक्रियता दिखानी चाहिए। यह मार्ग दो जिलों—पीलीभीत और बरेली—को जोड़ता है तथा बरखेड़ा और नवाबगंज विधानसभा क्षेत्रों के बीच महत्वपूर्ण आवागमन का माध्यम है। पुल की खराब स्थिति से दोनों जिलों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण तत्काल कराया जाना चाहिए और जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ और लोगों की परेशानी इसी तरह बनी रही, तो जन आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights