मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा की इकाई का गठन, लवजीत चौधरी अध्यक्ष और कृष्णा ठाकुर महासचिव नियुक्त

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज एम.एड. हॉल में कॉलेज इकाई का गठन किया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में नवगठित इकाई की घोषणा की। इसमें लवजीत चौधरी को इकाई अध्यक्ष तथा कृष्णा ठाकुर को इकाई महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि छात्र राजनीति केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के अधिकारों, सम्मान और उनके भविष्य की लड़ाई का माध्यम है। बरेली कॉलेज में इकाई का गठन छात्र आंदोलन को नई मजबूती प्रदान करेगा। हमारा उद्देश्य कॉलेज के प्रत्येक छात्र-छात्रा की आवाज बनना और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए संघर्ष करना है। छात्रसंघ चुनाव की बहाली, फीस वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर समाजवादी छात्र सभा पूरी मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का अवसर और मंच मिलना चाहिए। महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने कहा कि बरेली कॉलेज में संगठन की नई इकाई का गठन छात्रहितों की लड़ाई को और व्यापक बनाएगा। संगठन का प्रयास रहेगा कि कॉलेज के प्रत्येक छात्र तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान अली ने कहा कि छात्र शक्ति किसी भी समाज के परिवर्तन की सबसे बड़ी आधारशिला है। छात्र राजनीति से ही सामाजिक चेतना और नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार होती है। समाजवादी छात्र सभा विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। प्रदेश सचिव सौरभ यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ता और छात्रों के बीच उसकी मजबूत उपस्थिति होती है। बरेली कॉलेज की नई इकाई छात्रहित के मुद्दों को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य करेगी। छात्र शक्ति परिषद के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि महाविद्यालयों में छात्र संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना प्रत्येक छात्र संगठन की जिम्मेदारी है।
इस दौरान जिला सचिव अमित यादव, जसप्रीत कौर, अमन यादव, पीयूष यादव, उत्कर्ष मिश्रा, अर्पित ठाकुर, गौरव मिश्रा, पिंकू गुर्जर, देवाशीष, अभिषेक पाठक, आशीष कुमार, कृष्णा यादव, अनिकेत मिश्रा, अरविंद पाल, हर्ष सिंह, हर्षित जायसवाल, अर्जुन सोनकर, दिया चौधरी, मनीषा, प्रांतिका, प्रियंका, रोली गंगवार, मुस्कान गुप्ता, संजना, सोनी श्रीवास्तव, कुमकुम पटेल, शीतल कुमारी, शबाना, अंजलि गंगवार, शिखा गंगवार, निकिता, तनु दिवाकर, नीतू सागर, राजमाला, अनामिका, साक्षी, नाजिम, आकिब खान, बलराम, ओमवीर, अमान पठान, अर्जुन सिंह, धीरज सिंह, इशू खान, अमित कुमार, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को कॉलेज परिसर में मजबूत बनाने और छात्रहितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights