मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर हुआ मंथन

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता करते हुए अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति, कक्षा-कार्य, गृहकार्य तथा सीखने की स्थिति के संबंध में शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की। शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों एवं प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को विद्यार्थियों की सफलता के लिए आवश्यक बताया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग करने और घर पर अध्ययन के लिए सकारात्मक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों की शैक्षिक प्रगति को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक और अभिभावक आपसी संवाद एवं समन्वय के साथ कार्य करें, तो विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। बैठक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights