मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मीरगंज में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम, मौके पर सुनी गईं जनसमस्याएं

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद में चलाए जा रहे ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत मीरगंज विकासखंड में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को संबंधित विभाग की योजनाओं, सेवाओं और पात्रता की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने विभिन्न विभागों के सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन के अनुसार, ‘सरकार आपके द्वार’ पहल का उद्देश्य लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसेवाओं को सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights