मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

धन के अभाव में नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की पढ़ाई, 3538 छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

October 3, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 4.60 लाख छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति की धनराशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि धन के अभाव में किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो और कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। छात्रवृत्ति की धनराशि अब सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। इसी कार्यक्रम का शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला के साथ समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के तहत 200 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से स्वीकृति पत्र वितरित किए। जनपद में कुल 3538 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजी गई। कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को 1212 रुपये तथा कक्षा 10 व 11 के विद्यार्थियों को 3030 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव और जात-पात के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। विधायक ने विद्यार्थियों में ऊर्जा भरते हुए कहा, “लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल। सफलता तेरे कदम चूमेगी, आज नहीं तो कल।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, महाराज सिंह, संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights