मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 31.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में हाइवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, होमगार्ड समेत दो घायल

October 2, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिरका गांव के पास सरजू कट पर सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 17 वर्षीय शिवम निवासी खिरका की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार होमगार्ड विजेंद्र शर्मा निवासी दोंद आलमपुर, मीरगंज, अजीम अहमद निवासी शरीफ नगर, थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के साथ बाइक से मीरगंज से बरेली की ओर जा रहे थे। खिरका गांव के पास सरजू कट पर ट्रांसपोर्ट के सामने सामने से गलत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर प्रदीप , शिवम निवासी खिरका, थाना फतेहगंज पश्चिमी और सुमित निवासी नगरिया सादात, मीरगंज सवार बताए गए। आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 17 वर्षीय शिवम को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि होमगार्ड विजेंद्र शर्मा और अजीम अहमद को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां सीमा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights