मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 2 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 31.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर चित्रों पर माल्यार्पण कर किया नमन

October 2, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर दोनों महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर बधाई दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पूरे जिला प्रशासन की ओर से मैं नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट को दृष्टिगत रखते हुए हर कार्य करें और देश को कमजोर ना होने दें तथा देश की संस्कृति व सभ्यता को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में अपना योगदान दें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी और जहां भी गलत व अन्यायपूर्ण चीजेें दिखें तो सच्चे देश भक्त की तरह उसका विरोध करें क्योंकि आज उनकी तो कल तुम्हारी बारी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है और सारे वादों को छोड़कर राष्ट्रवाद को याद रखें।  
जिलाधिकारी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के परिवार को जब प्रधानमंत्री भवन खाली करना पड़ा तो उनके पास रहने के लिए दो कमरों का मकान भी नहीं था, जहां जाकर उनका परिवार रह सके तब सरकार ने उनके परिवार के लिए किराये के मकान की व्यवस्था की। उनकी ईमानदारी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिये। इस अवसर पर द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका एवं छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों में वैष्णव वचन, रघुपति राघव राजा राम, चदरिया झीनी रे झीनी, शास्त्री जी तुम्हें देश प्रणाम करता है गीतों का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने प्रस्तुतिकरण देने वाली  द्रोपदी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं अंकिता जौहरी, सौम्या कसौधन, रागिनी यादव, मानवी, कामिनी मौर्य, जैन्शी, तनु, नव्या रस्तोगी, परिधि ओबरॉय व यशिका तथा शिक्षिकाओं में श्रुति प्रज्ञानन (प्रवक्ता संगीत गायन व चक्षुप्रिया (सहायक शिक्षिका) और सहायक देवेन्द्र प्रताप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसीएम सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी , कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights