बदायूं। गांधी जयंती के अवसर पर ब्लूमिंगडेल स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को पॉक्सो एक्ट-2012, बाल सुरक्षा, बच्चों के अधिकार और कानून के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में ACJM अंकित रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ACJM अंकित रस्तोगी, विद्यालय अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता एवं विद्यालय के अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉक्सो एक्ट-2012 विषय पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ACJM अंकित रस्तोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सजग रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने भी विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट-2012 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार और कानून के प्रति जागरूक रहने के महत्व को सरल भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों को किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों—सत्य, अहिंसा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा—के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता संबंधी नारों के माध्यम से बाल सुरक्षा, कानून के प्रति जागरूकता तथा सतनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक मूल्यों और कानून के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोऑर्डिनेटर सबा, अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, रश्मि रावत एवं सुषमा वर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बदायूँ के ब्लूमिंगडेल स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ,पॉक्सो एक्ट को लेकर विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक से दिया बाल सुरक्षा का संदेश

6.3K views

























































































