मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अभद्र पोस्टरों से रंगा एपीएम पीजी कॉलेज का गेट प्राचार्य बोले- जांच कराएंगे

October 1, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी:- नगर के एपीएम पीजी कॉलेज का बरामालदेव गांव साइड का गेट इन दिनों अभद्र और अशोभनीय पोस्टरों से पटा पड़ा है। आलम यह है कि कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर को असामाजिक तत्वों ने अपने निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर रील्स से लेकर कॉलेज गेट तक हर जगह अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब नगर के कुछ संभ्रांत लोग गांव बरामालदेव की ओर दूध लेने जा रहे थे तो कॉलेज के गेट पर चार से पांच प्रिंटेड पोस्टर चस्पा मिले। पोस्टरों में चीफ प्रॉक्टर जितेन्द्र राणा के लिए बेहद गंदी और ना बताने लायक भाषा का प्रयोग किया गया था। फोटो में साफ दिख रहा है कि गेट पर एक ही तरह के कई पोस्टर चिपकाए गए हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी इंस्टाग्राम रील्स के जरिए कॉलेज को लेकर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। एक रील में APM डिग्री कॉलेज का नाम लिखकर भद्दे इशारे किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता कर रहे हैं कि यह किसकी हरकत है हो सकता है किसी शरारती तत्व ने यह घिनौनी हरकत की हो।
फिलहाल कॉलेज गेट पर लगे पोस्टर चीफ प्रॉक्टर विवाद की ओर इशारा कर रहे हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले ही कॉलेज में नए चीफ प्रॉक्टर की तैनाती हुई है। आशंका है कि यह उसी खीज का नतीजा है। कॉलेज गेट और सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतें शोभनीय नहीं हैं, क्योंकि पीजी कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। एस•के•एस•24 न्यूज़ ऐसे किसी पोस्टर की पुष्टि नहीं करता है तथा एसे कृत्य की घोर निंदा करता है !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights