मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला प्रशासन गौवंशो की रक्षा में फेल, योगी के दूत धर्मपाल सिंह पहुंचे बदायूं, अव्यवस्था पर भड़के

October 1, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। लगातार हुई बारिश के दौरान तीन दिन में 34 गोवंशों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव तथा सालारपुर ब्लॉक के ब्यौर स्थित गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। गोवंशों की मौत की जानकारी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम कोहली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पशुधन मंत्री ने दोनों गोवंश आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वर्तमान में हरे चारे सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी गोवंशों की मौत की घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीन दिन हुई बारिश के दौरान पर्याप्त शेड उपलब्ध न होने के कारण गोवंश बारिश में भीगते रहे। आश्रय स्थल ढलान पर होने के कारण बारिश का पानी भी भर गया, जिससे गोवंश पानी में डूबे रहे। लगातार भीगने और ठंड लगने के कारण गोवंशों की मौत हो गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि बारिश में भीगने के कारण म्याऊं क्षेत्र में 20 तथा सालारपुर क्षेत्र में 14, कुल 34 गोवंशों की मृत्यु हुई है। निरीक्षण के दौरान ब्यौर गोवंश आश्रय स्थल पर एक गोवंश बीमार पाया गया, जिसका निरंतर उपचार कराया जा रहा है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों में इस प्रकार की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी शीतकाल को देखते हुए जिले के सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर शेड, जलनिकासी, चारा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अभी से सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे गोवंशों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights