मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन, सेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश

October 1, 2026By admin0 comments
👁 93 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के बदायूँ आगमन पर जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया। जिला मंत्री के कैंप कार्यालय/निवास तथा केशव चौक पर यात्रा के पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। यात्रा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को समाज के बीच पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य सेवा भाव को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा कार्यकर्ताओं के भीतर सेवा भाव को और मजबूत करने तथा समाज के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जरूरत के समय समाज के बीच खड़ा होकर जनसेवा में सहभागिता करता है। विश्वजीत गुप्ता ने यात्रा के स्वागत में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बदायूँ में जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ यात्रा का स्वागत किया गया, वह कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को दर्शाता है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा, प्रधान अरुण शर्मा, राजेंद्र पाल, हरवंश पाल, सभासद आशीष कश्यप, मुकेश कश्यप, श्याम साहू, हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, नीतेश वार्ष्णेय, आर्यद्र पटेल, अनूप पटेल, शरद भारद्वाज, रुतम मौर्य, अंकित शाक्य, दीपक कश्यप, जुगेंद्र कश्यप, बालाकरम कश्यप, जयदेव कश्यप, प्यारे लाल, धनवीर यादव, विवेक सिंह, सागर गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights