बिसौली। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिन्दू हृदय सम्राट एवं परम पूज्य अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी समारोह के निमित्त 25, 26 एवं 27 सितंबर को त्रिदिवसीय विस्तारक योजना का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिला बिसौली के प्रखंड बिसौली के विभिन्न खंडों में संगठनात्मक प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं संवाद किया गया। त्रिदिवसीय प्रवास के दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न खंडों में पहुंचकर संगठन के कार्यों के विस्तार, कार्यकर्ताओं से संवाद, आपसी समन्वय तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगठनात्मक प्रवास के क्रम में जिला अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल ने खंड पेगा भिकनपुर में प्रवास किया। जिला सह मंत्री संजय जी एवं जिला उपाध्यक्ष नमन पाराशरी ने क्रमशः खंड बास बरौलिया तथा खंड बसाई में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। जिला सह संयोजक करन जी ने खंड जसराथपुर, प्रखंड अध्यक्ष विनीत जी ने खंड हत्सा, प्रखंड मंत्री रतनदीप जी ने खंड सर्वा तथा नगर सह संयोजक लक्ष्य जी ने खंड फिरोजपुर में प्रवास किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के विस्तार एवं कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क, संवाद और समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठनात्मक प्रवास का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच सतत संपर्क बनाए रखने के साथ ही संगठन के कार्यों को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाना और आगामी योजनाओं को गति देना है। त्रिदिवसीय विस्तारक योजना के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों के अनुसार यह त्रिदिवसीय प्रवास संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क, संवाद एवं आगामी कार्ययोजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान “संगठन ही सर्वोपरि” के संकल्प के साथ सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूल मंत्र पर कार्य करने का आह्वान किया गया।
विश्व हिंदू परिषद की त्रिदिवसीय विस्तारक योजना में संगठनात्मक प्रवास, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

7.1K views

























































































