मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 28 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली मेयर डॉ उमेश गौतम ने कांग्रेस को घेरा, बोले- चुनाव आयोग पर सवाल से पहले तथ्यों पर ध्यान दे विपक्ष

September 28, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के सवालों के बीच बरेली के मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने आज बड़ा हमला बोला। कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर ध्यान देने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस और विपक्ष जनता को भ्रमित करने के लिए चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। मेयर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की ओर से जारी संयुक्त बयान के बाद स्थिति साफ हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर समेत आयोग के प्रमुख फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।उमेश गौतम ने कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसे एसआईआर या चुनाव आयोग की किसी नीति से जोड़कर पेश किया गया, जबकि आयोग के अनुसार यह प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा मामला था। मेयर ने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर जनता के बीच भ्रम पैदा किया गया। मेयर ने फॉर्म-6 को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान फॉर्म-6 में दिए जाने वाले घोषणा-पत्र को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए, जबकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए चुनाव आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना चाहिए
डॉ उमेश गौतम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ के जरिए घर-घर जाकर फॉर्म जुटाने और रैन बसेरों, मजदूरों तथा बेघर लोगों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मेयर ने राहुल गांधी पर भी कई पुराने बयानों को लेकर हमला बोला। उन्होंने ईवीएम, चुनाव आयोग, राफेल, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और तवांग की घटना को लेकर राहुल गांधी के बयानों का जिक्र किया। उमेश गौतम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सवाल उठाती रही है।

संस्थाओं पर आरोप नहीं, तथ्यों पर बात करे कांग्रेस
मेयर ने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते समय तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से चुनाव आयोग और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर तथ्यों के आधार पर बात करने की मांग की। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights