मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे हादसे के बाद गांव-गांव पहुंचे सांसद आदित्य यादव, मृतकों के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गुरुवार को सांसद आदित्य यादव ने बदायूं जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ उनकी पीड़ा सुनी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।सांसद आदित्य यादव सबसे पहले बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में मृतक के परिजनों से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इसके बाद वह शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निजामपुर पहुंचे, जहां हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मिलकर उनकी स्थिति जानी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।इसके बाद सांसद चेतु नगला और अलीपुर चमारी पहुंचे। दोनों गांवों में उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और आवश्यक सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।इसके बाद उन्होंने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय मुड़िया खागी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार की स्थिति जानी और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। दौरे के अंतिम चरण में सांसद सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मदारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


घायलों का भी जाना हालचालसांसद आदित्य यादव ने हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा को समझना बेहद कठिन है। इस संकट की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग के लिए प्रयास करेंगे।सांसद के दौरे के दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह दद्दा, हिमांशु यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, महासचिव उदयवीर शाक्य, फखरे अहमद शोबी, सुनील यादव, अतुल पटेल, अशोक यादव, लक्ष्मण लोधी, देवेंद्र गौतम, सुनीता पाल, नवाब सिंह यादव, डॉ. शकील, केपी राठौर, परवेज अहमद, जवाहर सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता और किशनपाल गुरु सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights