मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

हरिशंकरी वाटिका में 108 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

September 24, 2026By admin0 comments
👁 12.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लेखा नगर कॉलोनी आर.ए. बाजार, बरेली में लेखा विभाग एवं छावनी परिषद बरेली के संयुक्त तत्वावधान में “हरिशंकरी वाटिका” के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपरा में हरिशंकरी का विशेष महत्व है। हरिशंकरी में पीपल को भगवान विष्णु, बरगद को भगवान शिव तथा पाकड़ को भगवान ब्रह्मा का प्रतीक माना जाता है। इसी सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय भावना को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में पीपल, बरगद, पाकड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 108 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में डॉ. तनु जैन, मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद बरेली, जे.सी. त्रिपाठी, IFA, मनोज कुमार, Dy. IFA, LAO सहित लेखा विभाग एवं संबंधित कार्यालयों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. तनु जैन ने वृक्षारोपण को केवल एक कार्यक्रम न मानकर प्रकृति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी है।
हरिशंकरी वाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में निहित प्रकृति-पूजन और जैव विविधता संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और क्षेत्र को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights