मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

29 सितंबर से शुरू होगा 81वां सालाना उर्स-ए-आले रसूल

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शाहमतगंज स्थित खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया में 81वां सालाना उर्स-ए-आले रसूल 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। साहिबे सज्जादा बदरे तरीकत सैयद असलम मियां वामिकी की सरपरस्ती और दुआओं के साए में तीन रोजा उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं रूहानी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उर्स के पहले दिन 29 सितंबर को सुबह 10 बजे कुरआन ख्वानी और सलातो-सलाम होगा। दोपहर तीन बजे नमाजे जुहर के बाद मोहम्मद मेराज वामिकी के मकान, बारा अहमद अली तालाब से जुलूस-ए-परचम कुशाई निकाला जाएगा। जुलूस बांस मंडी, खिरनी की मस्जिद आजम नगर, ख्वाजा चौक गुलजार रोड, हजरत पतंग शाह की मजार और साहू गोपीनाथ कॉलेज होते हुए खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया पहुंचेगा। शाम को फातिहा ख्वानी और रात में रूहानी महफिल-ए-समाअ का आयोजन होगा। रात एक बजे चिश्ती रंग के बाद विशेष दुआ और नजर का कार्यक्रम होगा।
30 सितंबर को नमाजे अस्र के बाद जिक्रे खात्मे ख्वाजगान और मगरिब के बाद गिलाफ व चादरपोशी होगी। नमाजे ईशा के बाद रूहानी महफिल-ए-समाअ (कव्वाली) का विशेष आयोजन किया जाएगा।
एक अक्टूबर को उर्स का सबसे खास दिन होगा। नमाजे फज्र के बाद कुरआन ख्वानी, नात, मनकबत और उलमा-ए-किराम की तकरीरें होंगी। दोपहर ठीक एक बजे खुसूसी कुल शरीफ और दुआ होगी। कुल शरीफ के बाद आम लोगों के लिए लंगर-ए-आम का इंतजाम किया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक उर्स के सभी कार्यक्रम वामिकिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में होंगे। कार्यक्रम शाहदाना वली रोड, शाहमतगंज, बरेली शरीफ स्थित खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया में आयोजित किए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights