मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 25 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

September 24, 2026By admin0 comments


बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) बदायूँ एवं विद्युत विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंताओं के साथ योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग के स्तर पर लंबित निरीक्षणों की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बदायूँ के स्तर पर 80, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के स्तर पर 27, विद्युत वितरण खंड तृतीय के स्तर पर 10 तथा विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के स्तर पर 14 निरीक्षण लंबित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर लंबित निरीक्षणों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना अधिकारी यूपीनेडा श्री प्रणव कुमार पाठक से बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में अभी तक प्राप्त न हुए प्रस्तावों की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव प्राप्त करने तथा उन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से अविलंब शासन को प्रेषित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं को योजना के लाभों की व्यक्तिगत रूप से जानकारी देने तथा अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कराने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए विकासखंड, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर, स्टॉल एवं प्रचार-प्रसार केंद्र लगाकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए पात्र विद्युत उपभोक्ताओं को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights