मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दमयंती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय, बिसौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली, बदायूँ। दमयंती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिसौली में आज दिनांक 24/09/2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तीन प्रतियोगिताओं – चित्रकला, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन तहसील स्तर पर किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सपना भारती ने माँ सरस्वती के नमन-वंदन के साथ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं में जे.जे. सोन कॉलेज वजीरगंज, ख्वाजा गरीब नवाज डिग्री कॉलेज मनोहरा, पंडित भूपाल दास डिग्री कॉलेज ममरखानपुर, सैय्यद डिग्री कॉलेज सैदपुर, दमयंती राज आनन्द राजकीय कॉलेज बिसौली व माहिर कॉलेज बिसौली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

भाषण प्रतियोगिता में सैय्यद डिग्री कॉलेज सैदपुर की प्रतिभागी छात्रा शीतल गुप्ता ने प्रथम तथा शिल्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दमयंती राज आनन्द कॉलेज बिसौली के रजत ने द्वितीय, प्रिया ने द्वितीय व यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में दमयंती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय के छात्र गुलजार ने प्रथम व रजत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में अंशु ने अपना पक्ष रखा।

चित्रकला प्रतियोगिता में डी.आर.ए. राजकीय महाविद्यालय बिसौली की शीतल ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय व नंदिनी सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम संयोजक डॉ. पारुल रस्तोगी ने किया तथा निर्णायक मंडल का निर्वहन डॉ. मदन मोहन वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर सुमित कुमार, अनुराग, उषा, ममता शर्मा, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।इसी अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस भी मनाया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights