मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजाराम महिला इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर के दौरान छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने तथा समाजसेवा की विभिन्न मूल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को जल, जंगल और जमीन जैसी प्रकृति की बहुमूल्य धरोहरों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. अनीता कुमारी ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता मौजूद है। आवश्यकता इस बात की है कि उनकी शक्ति और सामर्थ्य को सकारात्मक दिशा देते हुए सृजनात्मक कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में लगाया जाए। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा, सहयोग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव से जोड़ती है। आज की पीढ़ी को प्राकृतिक आपदाओं, आकस्मिक परिस्थितियों तथा विभिन्न सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है। स्काउटिंग का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को विषम परिस्थितियों में शांत, संयमित और सशक्त रहकर निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में दूसरों की सहायता करने, टीम भावना के साथ कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की भावना विकसित होती है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता भी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।शिविर के दौरान गाइड कैप्टन पुष्पा दिवाकर और रचना सक्सेना ने छात्राओं की टोलियों का गठन कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। छात्राओं को टोली संचालन, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी के निर्वहन से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों को समझा।
इस अवसर पर अंजुम सहर, ज्योति सागर, सुलेखा सिंह, नाजनीन बेगम, श्रद्धा शर्मा, चित्रा कुमारी, सरफराज अहमद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights