मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने ‘मेरे सपनों का भारत’ में छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान। ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सहसवान नगर के प्रमोद इंटर कॉलेज में कला प्रदर्शनी, पोस्टर, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री के निरंतर 25 वर्षों के सेवाकाल एवं विकसित भारत-2047 की संकल्पना से जुड़े विषयों को केंद्र में रखते हुए किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कला एवं पोस्टर के माध्यम से अपने विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। वहीं भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सेवा, संस्कार और प्रतिभा को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है और उनकी प्रतिभा, मेहनत तथा सकारात्मक सोच ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कला प्रदर्शनी और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को देश, समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर प्रमोद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सहाय बिन्द, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव, नोडल अधिकारी श्रीमती नीतू चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights