UP में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, पशुधन विभाग ने जारी की एडवाइज़री

_116357011_20210105284l
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  यूपी के पशुधन विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए एडवाइज़री जारी कर दी है. इसमें सभी ज़िलों को निर्देश दिए गए हैं कि पक्षियों के पानी पीने के जलाशयों पर नज़र रखी जाए.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी की मुख्‍य बातें:-

– अगर कोई बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर नज़र रखी जाए. जलाशयों में पानी पीने के बाद अगर कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो फ़ौरन उसको फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जाए.

– बाहर के राज्यों से आनेवाले पक्षियों खासकर कुक्कुट यानि मुर्गियों को लेकर आने वाली गाड़ियों की जांच की जाए. अगर कोई पक्षी बीमार या मृत पाया जाता है तो उसे प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने न दिया जाए. मुर्ग़ा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखा जाए और उस दिन मंडी की पूरी साफ़ सफ़ाई की जाए.
– सभी बर्ड सैंक्चुअरी और पक्षी पार्कों की सूची बनायी जाये जहां पर प्रवासी पक्षी आते हैं. भारत सरकार की ओर से संक्रमण को लेकर गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन कराया जाए और संक्रमण रोकने के तरीक़ों को इस्तेमाल किया जाए.

– सभी ज़िलाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि उनके ज़िलों में फेसमास्क और पीपीई किट की कमी ना हो. इसका ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाए.

– सभी ज़िलों में मुर्ग़ा और उसके उत्पादों के इस्तेमाल के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाए. किसी भी तरह की अफ़वाह को ना फैलने दिया जाए.

कानपुर चिड़ियाघर में 4 पक्षियों के मरने से हड़कंप
बता दें कि बुधवार सुबह कानपुर के चिड़ियाघर में 4 पक्षियों की अचानक मौत हो गई थी. पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई रिस्क एनिमल डीजीज के पास भेजे गये हैं. गुरुवार शाम तक इनकी जांच रिपोर्ट आ सकती है.

सोनभद्र में कौओं के मरने की खबर
वहीं कानपुर के बाद अब सोनभद्र में कई कौओं के मरने की खबर आई है. सोनभद्र के डाला कस्बे में डाला चढ़ाई के पास और एक सीमेंट फैक्ट्री के कैंपस में कई कौओं को अचानक मरा हुआ देखा गया. स्थानीय निवासी लल्लू प्रसाद ने बताया कि अभी तक सात-आठ कौए मृत पाये गए हैं.

इस मामले पर सोनभद्र के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है. मामला शाम को संज्ञान में आया. अंधेरा होने के कारण उनकी टीम मौके का निरीक्षण नहीं कर सकी है. गुरुवार की सुबह ही मौके पर टीम जाएगी. मृत कौओं को भोपाल के सेंटर में जांच के लिए भेजा जाएगा. डॉ. श्रीवास्तव ने कौओं की मौत के पीछे ठंड की भी आशंका जाहिर की है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights