मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

व्यापारियों को कंगाल करने की नीतियां है भाजपा सरकार की : प्रदीप जायसवाल

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, कारोबार की स्थिति और सरकार की व्यापार नीतियों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां व्यापारियों को राहत देने के बजाय उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर और कंगाल करने वाली साबित हो रही हैं। प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज छोटे और मध्यम व्यापारियों को अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की नीतियों के कारण व्यापार करना लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों से जो वादे किए थे, उनके विपरीत व्यापारी वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने हमेशा व्यापारियों के हित में काम किया है। मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के साथ चुंगी से भी मुक्ति दिलाई थी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते व्यापार और व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं। भाजपा ने व्यापारियों से किए वादे पूरे नहीं किए : शुभलेश यादव सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार की जिम्मेदारी है कि व्यापारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी रही है और उनके हितों की आवाज लगातार उठाती रही है। व्यापारियों के साथ धोखे की राजनीति कर रही भाजपा : शमीम खां सुल्तानी सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिए सुविधाएं और विश्वास का वातावरण चाहिए। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी। व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल जरूरी : प्रवीण सिंह ऐरन पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि व्यापार मजबूत होगा तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों की समस्याओं को राजनीतिक नजरिए से नहीं बल्कि आर्थिक विकास के नजरिए से देखना चाहिए। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों को बेहतर माहौल देने के लिए कई कदम उठाए गए थे। लखनऊ से आये सपा प्रदेश सचिव और पी. डी. ए पंचाग़ के जनक डॉ. अजय चौरसिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा व्यापार सभा के पदाधिकारियों को व्यापारियों के पास जाना होगा परिवर्तन का माहौल बन रहा है व्यापारी भाजपा तंत्र से दुखी है, अतिक्रमण के नाम पर कभी कॉरिडोर के नाम पर उनके रोजी रोटी चलाने वाले प्रतिष्ठानों को तोड़ा जा रहा है, व्यापारियों के जमे जमाए व्यापार पर कुठाराघात किया जा रहा है ऐसे में दुखी और परेशान व्यापारी साथियों को हमें अपने साथ लेना होगा। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा व्यापारी हमारे देश और समाज की रीढ़ है और यह अगर कमजोर होगा तो देश कमजोर पड़ जाएगा, व्यापारी वर्ग का एक बड़ा हिस्सा भाजपा का पारंपरिक वोटर माना जाता है लेकिन भाजपा सरकार ने उनके हितों का कभी ध्यान नहीं रखा, कोई योजना इनके पास नहीं है अब समय आ गया इस प्रमुख वर्ग को एकजुट होकर सपा सरकार बनाना चाहिए। शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी / पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा व्यापारी वर्ग ने हमेशा देश हित और समाज के हित में निर्णय लेकर काम किया है लेकिन भाजपा सरकार इसकी कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, तरह – तरह के टैक्स लाद कर, उत्पीड़न कर रही है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा मौजूदा समय में भाजपा तानाशाह बन चुकी है व्यापारी भाई सबसे ज्यादा नुकसान में है इनके लिए व्यापारी का मतलब सिर्फ गिने चुने कुछ ही उद्योगपति हैं जिनको बढ़ाने में यह दिन-रात लगे हुए हैं बाकी व्यापारी किस हालत में है वह स्वयं ही जानते हैं लेकिन अपनी पीड़ा वह खुलेआम जाहिर नहीं कर रहे हैं, हम सब मिलकर अखिलेश यादव जी की सरकार में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल का व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा व महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा बड़ी फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया वहीं सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी समेत प्रमुख सपा नेताओं का शाल ओढ़ा कर, पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार किया। व्यापारी दीपा गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का चित्र भेंट कर अभिनन्दन किया। सम्मेलन में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी, विभिन्न बाजारों के व्यापारी, सपा नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने व्यापारी समाज की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन सपा महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, व्यापार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, लखनऊ व्यापार सभा अध्यक्ष संजय यादव, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, ज़िला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, पीयूष लोधी, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, अनुज गंगवार, सिंपल कन्नौजिया, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, मयंक शुक्ला, ज़िला सचिव खालिद राणा, ब्रजेश श्रीवास्तव, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी, दीपक वाल्मीकि, अहमद टीटू, इश्तियाक सकलेनी, रोहित राजपूत, महेन्द्र बिक्रम, परवेज यार खान, अभिषेक गुप्ता, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, हुरिया रहमान, मनीषा सक्सेना, दीपा जेम्स, इंद्रा टंडन, दीपा गुप्ता, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीण गोयल, पार्षद मो
आरिफ कुरैशी, हाज़ी शरीफ खाँ, संजय वर्मा, हृदेश गुप्ता, दर्शन पाल गंगवार, अमन गुप्ता, हरवीर सिंह, नवीन अग्रवाल, राजा अंसारी, अफसान खान, डॉ. चाँद, शादाब खान, आयुष अग्रवाल, जोगेंद्र पटेल, संतोष मौर्या, व्यापारी नेता गौहर अली, फुरकान शमशी, राहुल रस्तोगी, सतीश भसीन, मो. नासिर अली, सय्यद अख़लाक़ अली, आकाश यादव, संजय गुप्ता, धीरज दीक्षित, अनिल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights