मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उमंग कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रों में उकेरी विकसित भारत की संकल्पना, ड्राइंग प्रतियोगिता में संध्या प्रथम

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उमंग कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत स्तर की ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन संविलियन विद्यालय आलापुर प्राचीन में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा पांच, छह, सात और आठ के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय सरकार के 25 वर्षों के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित रहा।
प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति, सृजनशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए चित्रों के माध्यम से सरकार द्वारा किए गए कार्यों तथा भारत के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों को कागज पर उकेरा। बच्चों की बनाई गई चित्रकृतियों में उनकी सोच, कल्पनाशीलता और देश के भविष्य को लेकर उनकी समझ स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अपनी कल्पनाशीलता और विचारों को कागज पर उकेरने का जज्बा बच्चों में समस्याओं के समाधान पर केंद्रित होकर आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करता है। न्याय पंचायत स्तर के नोडल शिक्षक संकुल प्रभात कुमार ने कहा कि बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। शैक्षिक गतिविधियों के साथ रचनात्मक कार्यक्रमों का समावेश बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा के साथ-साथ उनके शिक्षकों द्वारा की गई मेहनत भी दिखाई दे रही है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे दिनेश पाल ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। प्रथम स्थान संध्या, द्वितीय स्थान समीर खान तथा तृतीय स्थान निशा ने प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ म्याऊं इकाई राजेश कुमार ने विजेता बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर इम्तियाज हुसैन संविलियन विद्यालय बिलहरी, शिवा वर्मा प्राथमिक विद्यालय फाजिल नगला, राजेश कुमार संविलियन विद्यालय अलापुर कन्या, मोहम्मद नदीम यूपीएस चन्दी फाजिल, अजीत सिंह पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चितौरा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में विवेक शर्मा, सितारा बेगम, किरण शर्मा, अर्चना, पूजा, माहे फरहत, उम्मे सलमा, आर्येंद्र सिंह, शंकर लाल, राकेश कुमार, राजेश कुमार, महात्मा रामकुमार गुप्ता आदि गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights