मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । दूरदर्शन केन्द्र के पास स्थित शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में विभागीय निर्देशों के क्रम में सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत ‘मेरे सपनों का भारत विषय पर दो वर्गों में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l छात्राओं ने अपने अपने मनोभावों को बढ़े ही सुंदर ढंग से अपनी कला कृतियों के माध्यम से अपने अपने सपनों के भारत की जीवन्त तस्वीर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता अन्तर्गत बनाकर, कला कृतियों में अपनी कल्पना शीलता के रंग बिखेर दिए l पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 7 की सविता, कक्षा 8 की. आनन्दी और कक्षा 7 की दिव्या क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की गुनगुन, कक्षा 12 की नैनसी साहू और कक्षा 11 की मानसी .क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं l भाषण प्रतियोगिता भी दो वर्गों में आयोजित की गई l छात्राओं ने निर्धारित 3 मिनट की अबधि में अपने सपनों के भारत की तस्वीर को अपने अंदाज और शैली में व्यक्त कर श्रोताओं को तालियां बजाने को विवश कर दिया l जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की अपर्णा प्रथम, कक्षा 8 की ही मान्या राठौर द्वितीय और कक्षा 6 की वैदेही तृतीय स्थान पर रहीं जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की दर्शिका ने प्रथम, कक्षा 12 की दीपांशी ने द्वितीय एवं कक्षा 10 की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l आज की दोनों प्रतियोगिताओं की निर्णायक माता अभिभावक क्रमशः अंजना जी, अनामिका कुमारी, प्रतिभा जी और नीतू शर्मा रहीं l निर्णायकों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और विद्यालय में बच्चों को उनके शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के साथ साथ बच्चों को समय समय पर विद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली अन्य शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यशालाओं के माध्यम से अनवरत किए जा रहे व्यक्तित्व विकास के प्रयासों की सराहना की l
प्रधानाचार्य राधिका चंद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l आज की प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में रेनू यादव, जानकी विष्ट, बबिता , प्राची त्यागी , पुष्पांजलि, प्रियंका यादव, शिवांगी सक्सेना, देवदत्त गंगवार, साक्षी गोस्वामी, दीक्षा साख्यधर, रंजीत गोस्वामी, आरती चौहान, इशिका, अवधेश सिंह, श्रेया सिंह, केतकी शर्मा, लता वर्मा एवं अजय कुमार का विशेष योगदान रहा l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights