बरेली। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को पटेल चौक से चौकी चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान सच्चिदानंद सिंह राजस्व निरीक्षक और पर्वतन दल प्रभारी सीबी जोशी के नेतृत्व में चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले और खोखे हटाए गए। कुछ ठेले और खोखे नगर निगम की टीम अपने साथ निगम परिसर भी ले गई।नगर निगम के राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि रात के समय पटेल चौक से चौकी चौराहा के बीच सड़क किनारे कुछ ठेले और खोखे लगाए जाते हैं। शिकायत में इन स्थानों पर रात में मीट-मछली की बिक्री, शराब पीने और नशीले पदार्थों की बिक्री का आरोप लगाया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। टीम ने सड़क किनारे रखे ठेले और खोखे हटाए तथा अतिक्रमण वाले स्थानों को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ ठेले और खोखे नगर निगम में ले जाकर जब्त किए गए। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण किए नशीला सेवन किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।