बरेली। बानखाना कांवड़ सेवा समिति की ओर से बानखाने के राजा का 16वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशील शर्मा (गब्बर) ने बताया कि 19 सितंबर को रात आठ बजे महाआरती, फूलों की होली और आकर्षक झांकियों के साथ पूर्ण रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना होंगे। इसके अलावा अनिल सक्सेना एडवोकेट सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। 20 सितंबर को निकलेगी विसर्जन यात्रागणेश प्रतिमा का विसर्जन 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। विसर्जन यात्रा बानखाना सद्भावना पुलिस चौकी से शुरू होकर कोहाड़ापीर, महादेव पुल, कोतवाली, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला और चौपला होते हुए रामगंगा पहुंचेगी, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रवेश वर्मा एडवोकेट, सोनी सक्सेना, अनुज कश्यप, अमन शर्मा, आकाश कनौजिया, अभय प्रजापति, विकास, आलोक, विनीत मौर्य और अनमोल सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।