बदायूं। अल्फाबेट्ज़ इंटरनेशनल प्रीस्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक धर्मेंद्र यादव, निर्देशिका सुमन यादव तथा प्रधानाचार्य महिमा राघव ने बच्चों को बताया कि हमारे जीवन में शिक्षक का क्या योगदान होता है और शिक्षक का सम्मान क्यों आवश्यक है विद्यालय में इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थापक धर्मेंद्र यादव ने बच्चों को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों को उपहार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानाचार्य महिमा राघव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘बेस्ट प्रिंसिपल’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई और शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।