श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2026-08-27 at 4.30.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कक्षा पीजी से कक्षा 3 तक की छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप चॉकलेट भेंट कर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक एवं सुंदर राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 4 में वानी साहू ने प्रथम, अन्वी ने द्वितीय और अनाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 में वैष्णवी प्रथम, सौम्या यादव द्वितीय और परी प्रजापति तृतीय रहीं। कक्षा 6 में वंश साहू ने प्रथम, दिति वर्मा ने द्वितीय और नित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 7 में राशि देवल प्रथम, अवनी शर्मा द्वितीय और अनमोल दिवाकर तृतीय रहे। कक्षा 8 में आराध्या श्रीवास्तव ने प्रथम, शिवाजी ने द्वितीय और हर्ष गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी सम्मान की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights