मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बांधे रक्षा सूत्र

August 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधे तथा उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।
रिधिमा थेरेजा एवं विवेक सिंह के निर्देशन में छात्राएं बदायूं स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने एसएसपी सुश्री अंकिता सिंह सहित कार्यालय के अन्य स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट एवं मिठाई भेंट की।
इसके बाद छात्राओं ने डाकघर अधीक्षक नीलेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर छात्राओं को उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान की गई।
छात्राओं ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, उझानी कोतवाली के एसएचओ, डीओ उझानी, डॉ. संजीव गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिवकुमार सहित अन्य स्टाफ को भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट, मिठाई एवं अन्य उपहार भेंट किए। छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सभी ने सराहना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights