मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

हरिति पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने जाट रेजिमेंट सेंटर में पूरा किया शूटिंग प्रशिक्षण

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हरिति पब्लिक स्कूल के एनसीसी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का विशेष प्रशिक्षण शिविर जाट रेजिमेंट सेंटर, बरेली कैंट में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शूटिंग (निशानेबाजी) का व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।एनसीसी सेकेंड ऑफिसर डॉ. दिशा चौधरी के कुशल नेतृत्व में कैडेट्स ने शूटिंग प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को निशानेबाजी के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता और जिम्मेदारी का महत्व भी समझाया गया।इस अवसर पर कर्नल होशियार सिंह तथा एडम ऑफिसर (सेवा मेडल) संजय नायर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन और शूटिंग कौशल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन एवं एकाग्रता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कैडेट्स द्वारा शूटिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किए जाने पर हरिति पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी कैडेट्स एवं एनसीसी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights