मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

कलेक्ट्रेट के पास दंपती ने आत्मदाह की कोशिश की , पुलिस ने बचाया, डीएम ने पुलिस टीम के 8 लोगों को किया सम्मानित

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कलेक्ट्रेट के पास मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब जमीन विवाद से परेशान एक दंपती ने अपने ऊपर ज्वलशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्डों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
मामला थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव चंद्रपुर बिचपुरी का है। यहां के रहने वाले नरेश पाल सिंह पुत्र तोलेराम अपनी पत्नी शकुन्तला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर के नीचे अपनी समस्या लिखकर बताने के बाद दंपती ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात अमित कुमार एलआईयू से
ओमपाल सिंह इंटेलिजेंस , कुसुम मुख्य आरक्षी, संदीप मिश्रा होमगार्ड , राजपाल होमगार्ड , पप्पू लाल होमगार्ड , यादराम होमगार्ड , धीरेंद्र पाल सिंह होमगार्ड ने तत्काल दंपती को पकड़ लिया और उनके हाथ से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल छीन ली।
इस दौरान बचाव करते समय इंटेलीजेंस के सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह की उंगली में चोट लग गई, जबकि होमगार्ड संदीप शर्मा के ऊपर भी बोतल से तेल के छींटे आ गए। वहीं एलआईयू के दरोगा अमित कुमार, मुख्य आरक्षी कुसुम और अन्य पुलिसकर्मियों व होमगार्डों ने तत्परता दिखाते हुए दंपती को काबू किया।
बाद में दोनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में नरेश पाल ने जमीन विवाद को लेकर परेशान होने की बात कही। उनका आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है ।
घटना के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिसकर्मियों और होमगार्डों की तत्परता की सराहना की। दंपती को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमित कुमार एलआईयू, ओमपाल सिंह इंटेलिजेंस, संदीप मिश्रा होमगार्ड, कुसुम मुख्य आरक्षी, राजपाल होमगार्ड, पप्पू लाल होमगार्ड, यादराम होमगार्ड और धीरेंद्र पाल सिंह होमगार्ड को जिलाधिकारी ने 2,500 -2,500 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट के बाहर जो घटना हुई कोतवाली पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है। पुलिस जमीन विवाद से जुड़े तथ्यों और दंपती की शिकायत की जांच कर रही है। वहीं, कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, पुलिस और होमगार्डों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights