मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

फतेहगंज पश्चिमी में बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था बनी मुसीबत, बारिश में सड़कें जलमग्न

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार शाम करीब एक घंटे हुई तेज बारिश के बाद कस्बे के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। सब्जी मंडी, मोहल्ला अंसारी, गौसिया मस्जिद गली, नई बस्ती, चौड़ा खड़ंजा और सींको वाली गली समेत कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं।
बारिश के बाद नालियों की समुचित निकासी नहीं होने से पानी सड़कों पर जमा रहा। कई स्थानों पर लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, घरों और दुकानों के सामने पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सब्जी मंडी में जलभराव के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में जल निकासी की समस्या कोई नई नहीं है। थोड़ी देर की तेज बारिश में ही कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। लोगों के मुताबिक नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जगह-जगह कूड़ा व गंदगी जमा रहने से पानी की निकासी बाधित होती है।मोहल्ला अंसारी समेत प्रभावित इलाकों के लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
लगातार जलभराव से जहां लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से नालों की नियमित सफाई कराने, जल निकासी के अवरुद्ध रास्तों को दुरुस्त करने और कस्बे में स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights