मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र को दिखाई नई दिशा: विधायक राजीव कुमार सिंह

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोर, दातागंज में मंगलवार को ब्राह्मण समाज की सामाजिक समरसता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव दुबे उर्फ नन्हे लला पंडित ने की, जबकि संचालन विपिन गुप्ता ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अपनी ज्ञान परंपरा, त्याग, तपस्या और सनातन संस्कारों के माध्यम से सदैव समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य किया है। भगवान परशुराम के आदर्श और सनातन ज्ञान-दर्शन आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और अखंडता के लिए समाज के सभी वर्गों की एकजुटता आवश्यक है। सरकार बिना किसी भेदभाव के ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है और प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए प्रयासरत है।कार्यक्रम में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र भाजपा रजनी मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा पं. शारदा कान्त ‘सीकू भैया’, ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा उसावां के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पत्रकार नन्द किशोर पाठक, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया, विधानसभा संयोजक दातागंज भाजपा विजय कुमार सिंह ‘पालू भैया’ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग मौजूद रहे।इसके अलावा रामलड़ैते शर्मा, पं. हरिशंकर शर्मा, महेश्वर प्रसाद गुरुजी, के.के. पाण्डेय, राजेश उपाध्याय, आदेश द्विवेदी, हरिओम मिश्रा, विष्णु चन्द्र शर्मा, ज्ञानेश मिश्र, सतीश, सुबोध पाठक, विपिन शर्मा, जयदत्त शर्मा, ब्रह्मानंद मिश्रा, महेश मिश्रा, राहुल चौबे, अजय मिश्रा, वीरेन्द्र गौड़, नरेन्द्र त्रिवेदी, सुरेश अग्निहोत्री, राधेश्याम मिश्रा और अश्वनी भारद्वाज समेत भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन, युवा, क्षेत्रवासी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights