मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

शरीअत के मुताबिक ज़िंदगी गुज़ारने का अहद करें,ज़रूरतमंदों की हर मुमकिन मदद को आगे आएं : मौलाना अदनान रज़ा

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी के सिलसिले में पुराना शहर और नए शहर में निकलने वाले जुलूसों के इस्तक़बाल के लिए ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी की जानिब से कैंप लगाए जाएंगे। नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी फ़रीदपुर से निकलने वाले जुलूस की क़यादत फ़रमाएंगे। इस मुबारक मौक़े पर हज़रत अदनान मियां ने पैग़ाम दिया है कि ईद मीलादुन्नबी तमाम ईदों की ईद है। हर मुसलमान को अहद करना चाहिए कि आज से पूरी ज़िंदगी शरीअत के मुताबिक़ गुज़ारेंगे। इस दिन सारी दुनिया में अमन और मुहब्बत का पैग़ाम आम करें।मंगल को पुराना शहर से निकलने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी के इस्तक़बाल के लिए आज़ाद इंटर कॉलेज के पास आरएसी का कैंप लगाया जाएगा। इस मौक़े पर नबीरा-ए-आला हज़रत ख़ुद मौजूद रहेंगे। जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमनों के सदर की दस्तारबंदी की जाएगी। बुध की सुबह नबीरा-ए-आला हज़रत फ़रीदपुर तशरीफ़ ले जाएंगे और वहां जुलूस-ए-मुहम्मदी की क़यादत फ़रमाएंगे। दोपहर को वापस आकर ख़्वाजा कुतुब स्थित आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पर परिंदे आज़ाद कर अमन और मुहब्बत का पैग़ाम आम किया जाएगा। कुल्हाड़ापीर से शुरू होने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी के इस्तक़बाल के लिए बिहारीपुर की ढाल के पास आरएसी का कैंप लगाया जाएगा। यहां भी नबीरा-ए-आला हज़रत मौजूद रहेंगे और सभी अंजुमनों के सदर की दस्तारबंदी करेंगे।इस मौक़े पर जारी किए गए बयान में नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने कहा है कि ईद मीलादुन्नबी पर हर मुसलमान को अहद करना चाहिए कि तमाम ज़िंदगी अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने जिन्हें मालिक-ए-निसाब बनाया है, वो अहद करें कि ज़रूरतमंदों की मदद में कभी कोताही नहीं बरतेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights