बरेली । नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अन्तिम सातवें चरण में सोमवार को पूर्व दिशा में स्थापित बाबा पशुपतिनाथ मन्दिर पर रूद्वाभिषेक, शिव श्रंगार किया गया। सभी शिव भक्तों ने मन्दिर में स्थापित 108 शिवलिगो पर पृथक-पृथक रुद्धाभिषेक किया। सेठ गिरधारीलाल मन्दिर श्यामगंज पर समिति के अनुप अग्रवाल के नेतृत्व में गणेश पूजन व शिव स्तुति का पाठ कराया गया। शंखनाद के वाद माथे पर त्रिपुण्ड लगाये सभी शिवभक्तो ने गंगाजली व नन्दी ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुऐ। सर्वप्रथम प्रातः 7 बजे जलाभिषेक यात्रा प्रारम्भ होकर श्यामगंज से शहदाना, पुराना शहर, जगतपुर चौकी, यूनिवर्सिटी होते हुए बाबा पशुपति नाथ मन्दिर पहुँचे। हिन्दू समाजिक संगठनों द्वारा चौराहो पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गयी। परम्परागत मंत्रोच्चार के साथ पण्डित आशुतोष शर्मा जी ने रूद्धाभिषेक आरम्भ किया। सभी शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक के बाद शिव स्तुति की गयी।पुष्प बर्षा में आध्यात्म संस्था, गिरिराज सेवा समिति, महिला स्वास्थ सेवा, युवा जन सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति, हिन्दू समाज कल्याण समिति, आदि में चौराहो पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया लोग घरो से निकलकर त्रिकालदर्शी भोले नाथ सिंहासन पर फूल बरसाकर हर हर शंभू, सासो की माला पे सिमरू मैं शिव का नाम, मधुर संगीत व बम बम भोले, जय महाकाल, हर हर महादेव जयघोष के साथ भक्त भक्ति में मगन होकर बाबा पशुपति नाथ पहुँचे। रुद्धाभिषेक व आरती की गयी। शोभायात्रा में शामिल ब्रजवासी लाल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, दया अग्रवाल, राजीव शर्मा, सौनाली अग्रवाल, मीना देवी, शोभित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, बृजेश, जितेन्द्र, अनुराग प्रजापति, गंगाराम, प्रवीण अग्रवाल, अंकुर, रोहित अग्रवाल, तुषार गुप्ता, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। नाथनगरी जलाभिषेक समिति द्वारा सप्तनाथ मन्दिरों को सजवाया गया एवं शहर में विभिन्न जगहों पर भण्डारे का आयोजन किया गया।