मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

पटवा समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, आरती देवल बनीं तीज क्वीन

August 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय श्री पटवा महासभा एवं बरेली पटवा समाज महिला अर्धागिनी समिति के तत्वावधान में तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में लोकगीतों, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सावन और तीज पर्व की खुशियां मनाईं।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीता देवल ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व सीमा देवल ने किया, जबकि संचालन आभा देवल ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और पारंपरिक साज-सज्जा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में आरती देवल ने तीज क्वीन का खिताब जीता। संगीता देवल उपविजेता रहीं, जबकि रेखा देवल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम और डॉ. अरुण कुमार रहे। इस दौरान पूजा शर्मा ने महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महोत्सव में मीना देवल, भूमिका, आइना, मोहिनी, शीतल, दीपिका, श्रेष्ठा, सिमरन, दीपा, रूपा, दीक्षा, अनुराधा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। अंत में समिति की ओर से सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights