बरेली। हर साल की तरह इस साल भी उर्स से शाहदाना वली को लेकर दरगाह परिसर में उर्स का पोस्टर जारी किया गया कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी बब्बू मिया ने बताया सरकार शाहदाना वली का सालाना उर्स पाक 13 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है जो 19 सितम्बर तक चलेगा उर्स की तैयारियां शुरू हो चुकी है कमेटी गठित कर सभी को ज़िमेदारिया देदी है।मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया सरकार शाहदाना वली के चाहने वाले दुनिया के कोने-कोने से बड़ी तादात में उर्स में शिरकत करने पहुंचते हैं आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी ना हो उस के लिए पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम किया जाए सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए व बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए दरगाह के आसपास जो रोड खराब है उनको ठीक कराया जाए जल्द से जल्द शामतगज पुल के नीचे जो मरकरी लाइट खराब है उनको बदलवाया जाए , उर्स से पहले सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाए। प्रोग्राम में मुख्य रूप से वसी अहमद,युसूफ इब्राहिम,गफूर पहलवान, मिर्ज़ा शाहाब बेग,तौसीफ खा,बमौलाना अला उददीन नूरी, अकरम अली वारसी, अब्दुल सबूर, शीरोज सैफ क़ुरैशी,शान खा, सईद खा,मुकर्रम बेग,सलमान शम्शी,परवेज़ खा जावेद खा,गुल्लन खान,भूरा साबरी,सलीम रज़ा,अदनान खा,आदि सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।