उझानी। मोहल्ला बाजार कलां में चोरों के हौसले बुलंद हैं। गोवर्धन परिक्रमा पर गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना दिया। मकान की कुंडी तोड़कर दुकान से हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।मोहल्ला बाजार कलां निवासी गोविन्द वार्ष्णेय पुत्र धर्मपाल के मकान में ही प्रोविजनल स्टोर है। बताया गया कि पूरा परिवार 20 अगस्त की रात गोवर्धन परिक्रमा के लिए गया हुआ था। घर पर ताला लटका देख चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।चोरों ने पहले घर के दरवाजे की कुंडी तोड़ी। इसके बाद घर के अंदर से दुकान में घुसे और गल्ले में रखे 30 से 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।सुबह पड़ोसियों ने मेनगेट ताला टूटा देख उनके भाइयों को सूचना दी। परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है।