मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

श्रावण के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों पर जगह-जगह हो पुष्पवर्षा: प्रभारी मंत्री

August 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह को देखते हुए प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने अधिकारियों को कांवड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कांवड़ियों पर जगह-जगह अधिक से अधिक पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। अंतिम सप्ताह में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही टूटे तारों और खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, पेयजल योजना, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं तथा किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ योजनाओं में लाभार्थियों से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की जाती है। ऐसी शिकायतें किसी भी दशा में नहीं मिलनी चाहिए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


उन्होंने कांवड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कछला से बदायूं तक कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित कराने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सीय सुविधा मिल सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने तथा किसी दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित लोगों को अतिशीघ्र सहायता पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त यूरिया और डीएपी खाद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि समितियों की पीओएस मशीनों में खाद की उपलब्धता कुछ और दिखाई देती है, जबकि वास्तविक रूप से गोदाम में स्टॉक अलग होता है। उन्होंने मौके पर इसका सत्यापन कराने की मांग की। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं में वितरित होने वाली धनराशि का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए।बैठक में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, शारदेंदु पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रभारी मंत्री को चकबंदी कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और आश्वस्त किया कि सभी योजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विनीता नेगी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बालाजी मंदिर के समीप कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा खाद्य पदार्थ वितरित किए। जनपद आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights