बदायूँ। उड़ान एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संस्कार भारती द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन बबराला, संभल स्थित स्काई पैलेस में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अवंतिका बाई लोधी जयंती के अवसर पर भी किया गया, जिसमें अतिथियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक परिधानों के साथ नृत्य एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नरोरा से आशा मैडम, गीता मैडम, बबराला से समा मुखर्जी तथा भरतनाट्यम शिक्षिका ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में तीज मलिका, तीज टैलेंटेड और मिस क्यूट-2026 के विजेताओं का चयन किया गया।मिस तीज मलिका का खिताब अंजली गुप्ता, मिस टैलेंटेड का खिताब रागिनी वार्ष्णेय तथा मिस क्यूट का खिताब खुशी गौतम ने हासिल किया। वरिष्ठ महिला वर्ग में तीज मलिका का सम्मान सुनीता मोरपाल को प्रदान किया गया। विजेताओं को नेपाली अभिनेत्री एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार तथा अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उड़ान संस्था की पदाधिकारी रजनी, सरोज, ममता कुमारी, नीतू, प्रभा, सोनम निषाद, पूजा गुप्ता, उषा यादव, पीहू वर्मा, माही गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, वंदना वासनी, उपमा वास, नीतू सोनी, रेखा, लक्ष्मी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में नूतन चौधरी, डॉ. राजेश, डॉ. राहुल यादव, नितिन वासनीक, डिंपल वासनी, डॉ. योगेंद्र राजपूत, मनोज कुमार, कुसुम शर्मा, डॉ. रघुवंशी, प्रवेश एडवोकेट, अनिल राज गुप्ता, मोहित राजपूत, ललित कुमार तथा निर्णायक जितेंद्र सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की। आयोजन ने भारतीय संस्कृति, नारी प्रतिभा और पारंपरिक कलाओं को मंच प्रदान करने का संदेश दिया।