बदायूं। श्री रघुनाथ जी मंदिर में रात्रि शयन आरती के पश्चात श्री सनातन धर्म सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चड्ढा ने की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन लाल बत्रा, कोषाध्यक्ष अशोक नारंग, महामंत्री ओमप्रकाश कोचर सहित सभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार दुआ ने बताया कि बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर को श्री रघुनाथ जी मंदिर में श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आकर्षक एवं भव्य सजावट कराई जाएगी।बैठक में आगामी एकादशी पर्व को भी भव्य स्वरूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंदिर की विशेष सजावट के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्वों को श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाने को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजनों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही श्री रघुनाथ जी मंदिर से जुड़े भक्तों एवं श्रद्धालुओं से भी सहयोग का आह्वान किया गया।सभा ने श्रद्धालुओं से आगामी धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर प्रभु श्री रघुनाथ जी एवं भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।