बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा द्वारा खुशहाली सभागार में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम तथा एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बेबी शर्मा का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में उपसभापति पूनम राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉली भारद्वाज एवं मनीषा आहूजा ने महिलाओं को हरियाली तीज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तीज उत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन रोहित राकेश ने किया। इस अवसर पर सुमन भाटिया, डिंपल, साधना, संदीप कौर, रश्मि सक्सेना, प्रियंका जायसवाल, रूपल, दीक्षा भारद्वाज, मीनू चक्रवर्ती, नूपुर, शीतल, ज्योति, मनीषा, परविंदर, हरजीत कौर, सुरभि चौहान, साक्षी, आरती, कुसुम, नीतू, मालती, शालू गुप्ता, अमृता, रेनू, उषा, रुचि, सुमन, दिशा, पूनम एवं मोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, विशाल महरोत्रा, सौरभ शर्मा, संजू भैया, गिरीश कपूर, आशीष मौर्य एवं विमल भारद्वाज ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।