बरेली। रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल जिला महिला मोर्चा की ओर से शिवपुरी स्थित कौशांबी मैरिज ब्यूरो में हरियाली तीज महोत्सव बड़े उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया और सावन के गीतों व पायल की झंकार पर जमकर नृत्य किया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना ने राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों के साथ किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण सक्सेना और महामंत्री ममता ने आयोजन में सहयोग किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मुक्ति सक्सेना, नीता कपूर और शैफाली ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं प्रतिभा ने ढोलक की थाप पर पैरोडी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर महिलाओं ने समूह नृत्य कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें रिचा सक्सेना को तीज क्वीन चुना गया। जिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना ने विजेता सहित सभी पदाधिकारियों और आमंत्रित महिलाओं का मोती मालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर रचना सक्सेना, विभा पाठक, मधु मल्होत्रा, अंजू भारद्वाज, मंजू शर्मा, दीपा पाहवा, अलका शर्मा, सीमा सिंह, श्रुति सक्सेना, अलका सक्सेना, ममता गंगवार, कमल गुप्ता, सीमा मिश्रा, डॉ. सुगंधा सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं। अंत में जिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।