बरेली। जल भरकर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर जिसमें दो कावड़ियों की मौत हो गई , 10 कावड़िया घायल हो गए एक की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।परिजनों ने बताया जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव बमियाना से लगभग 15 से 20 कावड़ियों का जत्था चल भरने के लिए बेलाडांडी गए थे शुक्रवार की सुबह जल भरकर अपने गांव में शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए ट्रैक्टर के साथ जत्था जा रहा था इस दौरान रास्ता में नवादा रोड मानपुर गांव थाना जैतीपुर क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी और ट्राली को रौंदता हुआ कावड़ियों के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया 200 मीटर तक ट्रक वाला रौंदता हुआ चला गया जिसमें लगभग 12 कावड़िया घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गुड्डू कश्यप और अमन सिंह ठाकुर की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गुड्डू और अमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । घायलों में शिवम मिश्रा, अंकित मिश्रा, छोटे मिश्रा, जतिन सहित लगभग 10 कावड़िया घायल है सभी का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है।