मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बीआईएमटी कालेज में एड्स पर जागरूकता सत्र हुआ, चला सघन अभियान

August 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में बी आई एम टी कॉलेज में एड्स विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सघन जागरूकता अभियान नाको उत्तर प्रदेश,भारत सरकार के निर्देश पर और परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में चलाया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से डॉ. विनेश कुमार, सुदेशसक्सेना, राजीव कुमार और सुषमा सिंह प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स रोग के कारण ,लक्षण,संक्रमण, रोकथाम व बचाव और जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि “युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करना सबसे जरूरी है। सही जानकारी और सतर्कता से इस बीमारी को रोका जा सकता है।”
सुदेश सक्सेना ने कहा कि “भ्रांतियों को दूर करके ही हम एड्स पर नियंत्रण पा सकते हैं। जांच और उपचार की सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।”राजीव कुमार ने कहा कि “सुरक्षित व्यवहार और शिक्षा ही एड्स से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।”
वहीं सुषमा सिंह ने कहा कि “युवा पीढ़ी विशेष रूप से विद्यार्थियों को आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा ताकि समाज स्वस्थ रह सके।”अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक अक्षज रस्तोगी, विकास आहूजा तथा आशीष सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने अपने विचार रखते हुए कहा, “शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करें। एड्स जैसी बीमारी पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए ताकि युवा सही दिशा में कदम उठा सकें।”
इसी क्रम में महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा ” एड्स एक गंभीर बीमारी है। समय रहते जागरूकता और सही जानकारी से ही हम इसके प्रसार को रोक सकते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे ख़ुद भी जागरूक रहें, और दूसरों को भी इसके प्रति शिक्षित करें।
इस अवसर पर चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस जागरूकता सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और सामाजिक भेदभाव दूर करने के बारे में जानकारी देना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights