उझानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक संस्था, के तत्वावधान में देवनागरी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से पधारीं बीके बहन रेखा, बीके बहन शालिनी, बीके बहन कविता एवं बीके बहन अंजलि ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।के प्रधानाचार्य आर.एम. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया।डायरेक्टर ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यालय और विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ ली।देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी की ओर से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारीं सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।